फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Injured youth dies while being taken to hospital

Mau News: घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies while being taken to hospital
कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज के सामने सड़क दुर्घटना में घायल अनूप कुमार (28) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि बाइक में टक्कर मारने वाला स्कॉर्पियो रायबरेली जनपद की थी।
विज्ञापन

पिता राधेश्याम की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की शाम नंबर के आधार पर स्कार्पियो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के सुरदापार राजा निवासी राधेश्याम द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार उनका बेटा अनूप कुमार और गांव निवासी जितेंद्र 16 फरवरी को बाइक से मऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

बापू इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय अनूप की मौत हो गई। जितेंद्र कुमार का आजमगढ़ स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed