फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered against four individuals for allegedly swindling 7.35 lakh under the pretext of securing jobs abroad.

Mau News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.35 लाख रुपये हड़पने के आरोप में चार पर प्राथमिकी

Tue, 21 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals for allegedly swindling 7.35 lakh under the pretext of securing jobs abroad.
मऊ कोतवाली क्षेत्र के घासीपुरा निवासी मोहम्मद आरिफ की शिकायत और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने हबीब, फुजैल, आमिर और जोहर के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने सात युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 7.35 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद न तो वीजा उपलब्ध कराया गया और न ही रुपये लौटाए गए।
विज्ञापन

पीड़ितों के बार-बार दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करते रहे, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। प्राथमिकी के अनुसार, आरिफ की मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुर निवासी हबीब से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके साथ दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा निवासी मो. फुजैल, आमिर और अजमत जोहर (पता अज्ञात) मिलकर ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं और सऊदी अरब भेजने का काम करते हैं।
अच्छी नौकरी और पैसा कमाने के लालच में आकर उन्होंने अपने रिश्तेदार कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी निवासी इस्माईल, वाजिदपुरा निवासी अदनान खुर्शीद, माजिद, जुम्मनपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जामेहदी निवासी मोहम्मद मोजक्किर, कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिकेशपुरा निवासी मोहम्मद जैद और रसूलपुरा निवासी मोहम्मद अफ्फान के पासपोर्ट जालसाजों को दे दिए।
प्रत्येक वीजा के लिए एक लाख पांच हजार रुपये मांगे गए। 18 सितंबर 2025 से 05 दिसंबर 2025 तक 5.32 लाख रुपये उनके बताए बैंक खाते में भेजे गए। बाद में दो लाख 2500 रुपये नकद दिए गए लेकिन सऊदी नहीं भेजा गया।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर सभी भड़क गए और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed