फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employees of various labor organizations will strike 26 on 12-point demands

12 सूत्रीय मांगों को लेकर 26 को हड़ताल करेंगे विभिन्न श्रम संगठनों के कर्मचारी

Wed, 18 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Employees of various labor organizations will strike 26 on 12-point demands
मऊ। केंद्रीय राष्ट्रीय श्रम संगठनों सेंट्रल आफ इंडियन ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस सहित 10 केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर आगामी 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। यह जानकारी कामरेड शिवाकांत मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा श्रम कानूनों में परिवर्तन कर सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को निजीकरण करने का काम किया है। इसके चलते यह हड़ताल होगी, इसमें सीटू, एचएमएस, एटक, चीनी मिल्स संगठन, दवा प्रतिनिधियों के संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता कामरेड सूर्यदेव पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सेंट्रल आफ इंडिन ट्रेड यूनियन के प्रांतीय नेता कामरेड शिवाकांत मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने कोरोना काल की महामारी के बीच मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर हमला कर श्रम कानूनों में परिवर्तन करने के साथ साथ पूंजीपतियों को इस कानून से तीन वर्ष तक छूट देने का अध्यादेश भी जारी कर चुकी है। विद्युत कानून में संशोधन कर बिजली क्षेत्र का निजीकरण का रास्ता साफ कर चुकी है। मंडी कानून में परिवर्तन कर किसानों पर हमला बोला जा रहा है। इन संशोधनों से देशी और विदेशी कारपोरेट जगत के पूंजीपतियों और सामंतों को ही फायदा होगा। जो देश हित में नही है, पूरे देश के अनेकों विभागों में कर्मचारियों की रिक्तियां ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। बोले आंगनबाड़ी वर्कर, आशा, मिड डे मिल, असंगठित क्षेत्र सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अपना समर्थन देंगे। हड़ताल के दौरान प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन 21000 हजार करने, पुरानी पेंशन बहाली करने, नियुक्तियों से रोक हटाने, कर्मचारियों के विरूद्ध किए गए संशोधनों को निरस्त कराने, ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने आदि मांगें शामिल हैं। बैठक में सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, पीयूष उपाध्याय, विनय तिवारी, सोनू,चंद्रप्रकाश, जयहिंद राजभर, इसराहुल हक, विक्रम राम, संजय कुमार, अशोक, जमानत अब्बास, नागेंद्र पांडेय, चंद्रजीत राजभर, जयराम चैरसिया, भागीरथी मौर्य, कैलाश चौहान, समशुल हक चौधरी,अभिषेक मिश्रा आदि ने अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed