फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   During investigation, the disputed land turned out to be government land.

Mau News: जांच में विवादित जमीन निकली सरकारी

Fri, 26 Jan 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
During investigation, the disputed land turned out to be government land.
थाना क्षेत्र के मानपुर वार्ड में काली मंदिर के पास हवन कुंड तथा त्रिशुल लगाने के बाद दो पक्षों में विवाद के बाद जांच में यह जमीन सरकारी निकली है। जहां त्रिशुल तथा हवनकुंड यथावत स्थान पर रहेंगे, लेकिन अब वहां कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

बीते 22 जनवरी को काली माता मंदिर में एक समुदाय द्वारा त्रिशुल तथा हवनकुंड का निर्माण कराया गया। वहीं, इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष ने त्रिशुल तथा हवनकुंड हटाने की मांग की। उधर, जानकारी मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह तथा एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना हेमंत चौधरी ने दोनों पक्षों को समझाते हुए इस मामले की जांच की। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी ने जांच के बाद चिरैयाकोट थाना प्रभारी को पत्र भेजकर सरकारी जमीन से हवनकुंड और त्रिशूल न हटाए जाने को कहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुसार दोनों समुदाय के लोगों को वहां किसी तरह कार्यक्रम करने और नया निर्माण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम हेमंत चौधरी ने बताया कि जमीन को कुर्क की गई है। यथास्थिति तबतक कायम रहेगी जबतक उस जमीन की जांच पूरी नहीं हो जाती कि वह किसकी जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed