{"_id":"67dfe067444c5199de086315","slug":"dumper-crushes-bicycle-bike-and-auto-four-people-injured-condition-of-young-man-is-critical-referred-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साइकिल, बाइक और ऑटो को डंफर ने कुचला, चार लोग घायल, युवक की हालत गंभीर; रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साइकिल, बाइक और ऑटो को डंफर ने कुचला, चार लोग घायल, युवक की हालत गंभीर; रेफर
Sun, 23 Mar 2025 03:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Mar 2025 03:50 PM IST
सार
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर सरायलखंसी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां से एक युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़ को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव स्थित चट्टी पर रविवार की सुबह छह बजे के करीब मिट्टी से भरे बेकाबू एक डंफर ने साइकिल, ऑटो सहित बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में साइकिल सवार और ऑटो चालक बाल-बाल बच गए, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के समय युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाॅक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। युवक की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंफर सहित चालक को थाने ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद वाहिद (22) पुत्र मुसा सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव का निवासी है। वाहिद छह भाईयों में पांचवें नंबर पर है और ऑटो चलाता है। पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह छह बजे किसी काम से गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज जा रहा था। अभी वह गांव से बाहर सड़क पर आया ही था कि सामने से आ रही मिट्टी से भरे बेकाबू डंफर ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी, इसके बाद ऑटो को धक्का मारता हुआ आगे बढ़ गया।
वाहिद कुछ समझ पाता डंफर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।