{"_id":"66312e070330b96a100d3a59","slug":"do-yoga-to-get-relief-from-heat-mau-news-c-295-1-mau1003-112078-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गर्मी से राहत पाने के लिए करें योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गर्मी से राहत पाने के लिए करें योग
विज्ञापन
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक राजन वैदिक ने सभी को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान व स्वयं को गर्मी से राहत देने के लिए योग करना चाहिए। तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग और ध्यान का अभ्यास करना लाभकारी है।
शीतली प्राणायाम करने से पूरे शरीर पर शीतलता का प्रभाव पड़ता है। इससे मन और शरीर शांत होता है। शीतकारी प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम गर्मियों के लिए बेहतरीन है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर का तापमान सही रहता है और मन को शांति मिलती है। इन प्राणायामों के नियमित अभ्यास से दिमाग को आराम और शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इन प्राणायामों को नियमित करने से तनाव, डिप्रेशन और गुस्सा शांत करने में मदद मिलती है। इस दौरान यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख कवींद्र नाथ झा, मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार सिंह एवं प्रबंधक मानव संसाधन विभाग, निखिल कुमार सहित अधिकारी व कर्मचारी ने योग आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया।