Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discrimination on the roads... potholes were left unrepaired, while patchwork was carried out where everything was already fine.

Mau News: सड़कों से भेदभाव...जहां बने गड्ढे उसे नहीं बनाया, जहां सब ठीक, उस पर किया पैचवर्क

Sun, 15 Nov 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Discrimination on the roads... potholes were left unrepaired, while patchwork was carried out where everything was already fine.
कोपागंज भातकोल मार्ग पर बिना गिट्टी उखड़े पैचवर्क के लिए लगाया गया निशान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
मऊ। सरकारी बजट को खपाने के लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने एक अनोखा तरीका निकाला है। कोपागंज-भातकोल मार्ग पर जहां सड़क पूरी तरह दुरुस्त थी, वहां भी पैचवर्क कर दिया गया है। जबकि सड़क पर न तो गड्ढे थे और न ही गिट्टियां उखड़ी थीं। इधर, मऊ-आजमगढ़ मार्ग से जोड़ने वाले 7 किमी लंबे बरलाई-धवरियासाथ मार्ग पर बारिश के बाद 30 से अधिक जगहों पर जानलेवा गड्ढे हैं। लेकिन इसपर विभाग की नजर नहीं पहुंची। ये सड़क पहले लोक निर्माण विभाग की थी, लेकिन इसे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंप दिया गया है। दो साल पहले ही इस सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौड़ीकरण हुआ है।
विज्ञापन

2020 में 33.01 करोड़ रुपये की लागत से 18 किमी लंबी कोपागंज-भातकोल सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण हुआ था। ये सड़क कोपागंज कस्बा से निकलकर हिकमा, काछी कला, चिस्तीपुर, भावरकोल, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, धवरियासाथ, सरवां, कोइरियापार, अल्लीपुर, ढोलना होते हुए भातकोल से जुड़ी है। ये मऊ और आजमगढ़ जिले को जोड़ने की प्रमुख सड़कों में से एक है।
विज्ञापन

सड़क कोपागंज से धवरियासाथ तक केवल चार से पांच जगहों पर धंसी और किनारे से टूटी थी। लेकिन बची समतल सड़क पर जगह-जगह पैचवर्क कर देने से सतह ऊबड़-खाबड़ हो गई है। इससे वाहनों की सामान्य गति में अवरोध पैदा हो रहा है। पैचवर्क वाली जगह पर कोई संकेतक या सफेद पट्टी न होने से रात के अंधेरे में वाहन चालकों को उभार का अंदाजा नहीं लग पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 किमी की रफ्तार पर भी उछल रहे वाहन
धवरियासाथ से बरलाई जाने वाली सड़क बारिश के बाद जगह-जगह धंस गई है। इसपर सामान्य रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से भी चलने पर वाहन उछल जा रहे हैं। लेकिन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इसपर ध्यान नहीं दिया है। विभाग की इस कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने केवल कागजी कोरम पूरा करने और बजट खपाने के उद्देश्य से यह फजूलखर्ची की है। जबकि क्षेत्र की कई अन्य संपर्क सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जहां विभाग की नजर तक नहीं जा रही। इस बेवजह किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता और आवश्यकता की जांच कराने की मांग की है।
जिन जगहों पर गिट्टियां उखड़ रही थीं, वहां पैचवर्क कराया गया है। साथ ही रेनकट की भी मरम्मत कराई गई है। बिना सड़क टूटे या गिट्टी उखड़े पैचवर्क कराए जाने की शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।- राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड


बारिश के बाद विभाग की कई सड़कों पर गड्ढे बने हैं और रेनकट बन गए हैं। अब मौसम साफ हुआ है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को पैचवर्क के लिए निर्देशित किया गया है।- अरुण कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग

कोपागंज भातकोल मार्ग पर बिना गिट्टी उखड़े पैचवर्क के लिए लगाया गया निशान। संवाद

कोपागंज भातकोल मार्ग पर बिना गिट्टी उखड़े पैचवर्क के लिए लगाया गया निशान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

कोपागंज भातकोल मार्ग पर बिना गिट्टी उखड़े पैचवर्क के लिए लगाया गया निशान। संवाद

कोपागंज भातकोल मार्ग पर बिना गिट्टी उखड़े पैचवर्क के लिए लगाया गया निशान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed