{"_id":"5737651c4f1c1b577991a3bf","slug":"dirty-water-coming-from-the-tap","type":"story","status":"publish","title_hn":" नल से आ रहा गंदा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नल से आ रहा गंदा पानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 14 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
नल से आ रहा गंदा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के फत्तनपुरा मोहल्ले में मटमैला-गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। जल निगम की ओर से की जा रही जलापूर्ति से बदबू आती है। मुहल्लेवासियों ने नगर पंचायत और जल निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जल निगम की ओर से फत्तनपुरा मोहल्ले को जलापूर्ति की जाती है। यहां जलापूर्ति दोस्तपुरा स्थित नलकूप से की जाती है। जलापूर्ति कस्बे की आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। मुहल्ले में आबादी के अनुरूप हैंडपंप भी नहीं लगवाए गए हैं।
लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों की मानें तो जल निगम की ओर से प्रदूषित पानी की आपूर्ति किए जाने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। इस संबंध में मोहल्ले के बृजलाल सिंह, रविप्रकाश मिश्र, मुन्ना गुप्ता,अनवार अहमद का कहना है कि पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। मुहल्ले के लोगो का दिन के समय में अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में ही निकल जा रहा है।
लोग काफी परेशान हैं। इसी क्रम में यहां के किशन, आनंद, आदित्य बरनवाल, पवन सिंह, हेमंत मिश्रा, इकलाख का कहना है की जल निगम व नगर पंचायत प्रशासन की उदासीन कार्यप्रणाली से हम लोग तंग आ चुके हैं। पानी के लिए शिकायत करने के बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कहा की समस्या का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत नगर अध्यक्ष हेलाल अहमद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शीघ्र ही मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा।