फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand arose for the status of government employees

शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की उठी मांग

Thu, 13 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 13 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand arose for the status of government employees
विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के 59163 ग्राम पंचायतों में से लगभग 40 हजार ग्राम पंचायतों में गत नौ वर्षों से ग्राम रोजगार सेवक प्रशासनिक सहायक के रुप में संविदा पर कार्यरत हैं।


भारत सरकार द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि इनके ऊपर राज्य सरकारों का पूर्णत: शासकीय नियंत्रण होगा और वह राज्य कर्मचारी कहे जाएंगे।


 बावजूद शासन की ओर से अभी तक रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान नहीं किया जा सका है। हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी नाम मात्र मानदेय ही दिया जा रहा है। सपा सरकार की ओर से रोजगारसेवकों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने का वायदा किया गया था बावजूद मामले को लटका दिया गया है।
विज्ञापन



 ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।


महंगाई में भारी वृद्धि के तहत रोजगार सेवकों को मासिक मानदेय में वृद्धि की जाए। प्रदेश में नवसृजित निकायों की परिधि में सम्मिलित हो चुकी ग्राम पंचायतों के  ग्राम रोजगार सेवकों को संबंधित जनपदों में ग्राम रोजगार सेवकों के चयन से रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजन कर उनका सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 अंत में रोजगार सेवकों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, संजीव राय, मनोज कुमार गुप्त आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed