{"_id":"57361b514f1c1be372919d3b","slug":"the-doctor-sought-million-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Fri, 13 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में कई रंगदारी की घटनाओं से सुर्खियों में आया इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के नामी डॉक्टर से भी रंगदारी मांगी है। इस बार सोनाडीह गांव निवासी चिकित्सक से दस लाख की रंगदारी मांगी गई है। चिकित्सक भाजपा के नेता भी हैं। डॉक्टर से संबंधित मोबाइल नंबर सहित धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
जिले में लगातार रंगदारी के मामलों में धर्मेंद्र सिंह और उसके गैंग नाम आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लेकिन वह अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह निवासी भाजपा नेता व सर्जन से उनके मोबाइल पर फोन कर धर्मेंद्र सिंह नाम पर दस लाख रुपये की एक सप्ताह पूर्व रंगदारी मांग गई।
पहले तो चिकित्सक ने मामले को हल्के में लिया। लेकिन फिर से रंगदारी मांगने पर चिकित्सक ने इसकी सूचना घोसी पुलिस को दी। पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में कोतवाल विश्वजीत सिंह ने बताया की चिकित्सक की तहरीर पर संबंधित नंबर एवं उनके बताने के अनुसार धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि आजमगढ़ जनपद का दो लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह इन दिनों जनपद में रंगदारी और हत्या के कई मामलों में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
22 मार्च को पांच लाख की रंगदारी न देने पर बाइक एजेंसी मालिक चिरैयाकोट निवासी विनोद सेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके कुछ गुर्गों को तो गिरफ्तार किया लेकिन वह फरार है। अभी पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि बढ़ुआ गोदाम निवासी दवा व्यापारी घूरा गुप्ता पुत्र जमुना की हत्या कर दी गई।
इस मामले में भी धर्मेंद्र सिंह का नाम आया है। जनपद के अल्दे मऊ के प्रधान से भी हाल में रंगदारी मांगी गई थी। इसके अलावा कई अन्य प्रधान एवं चिकित्सक से भी रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आ रहा है। लेकिन अभी पीड़ित सीधे सामने आने से कतरा रहे हैं। ,वहीं पुलिस भी पीड़ित के जान माल की सुरक्षा को लेकर मामले को हाईलाइट नहीं होने दे रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जो भी मामले रंगदारी के पुलिस के संज्ञान में आ रहा है वह मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत कई आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है। ईनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।