फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   students kidnapped

स्कूल जाते समय छात्र का अपहरण, हुआ मुक्त

Wed, 30 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 30 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
students kidnapped
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नरईबांध स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्र की स्कूल जाते समय सोमवार की सुबह बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन



दिन में उसकी कोई खोज खबर न लगने पर परिवार के सदस्य परेशान हो गए। उधर अपहृत किशोर को भटनी में होश आया तो वह अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर दूसरे ट्रेन में बैठ गया और गोरखपुर जा पहुंचा। यहां से जीआरपी की मदद से किशोर को उसके परिवारीजन को सुपुर्द किया गया।


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया मोहल्ला निवासी वीरेंद्र राजभर का 11 वर्षीय पुत्र विशाल राजभर नरईबांध स्थित दारूल हदीस इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र है। वह सोमवार की सुबह नौ बजे ही घर से स्कूल जाने के लिए निकला। रास्ते में उसे एक गली में अकेला देखकर दो अपहरणकर्ताओं ने उसे दवा सुंघा दिया।
विज्ञापन



इससे वह अर्धबेहोशी की हालत में पहुंच गया। यहां से दोनों विशाल राजभर को लेकर रेलवे स्टेशन आए और पैसेंजर ट्रेन से उसे लेकर भाग गए। बालक के अनुसार उसे रास्ते में भटनी में पूरी तरह से होश आया, जहां ट्रेन खड़ी थी। दोनों अपहरणकर्ता उससे दूर-दूर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 किसी प्रकार वह दोनों को चकमा देकर बगल में खड़ी दूसरी ट्रेन में जा घुसा और उन्हें चकमा देने में सफल हो गया। इसी ट्रेन से वह किसी प्रकार गोरखपुर पहुंचा जहां जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।



 पूरा वाक्या जानने के बाद जीआरपी के जवानों ने उसके स्कूली कार्ड से उसके परिवार के सदस्यों को फोन कर सूचित कर उसके मिलने की जानकारी दी। सोमवार की रात ही परिवारीजन आनन फानन गोरखपुर गए और विशाल को घर लेकर आए। इस संबंध में सरायलखंसी थानाध्यक्ष अरुण राय का कहना है कि इस संबंध में उन्हें किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed