{"_id":"6ac563912635b57675071c69","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-truck-on-the-brijmanganj-farenda-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-186556-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बहन के निकाह से 20 दिन पहले उठा भाई का जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बहन के निकाह से 20 दिन पहले उठा भाई का जनाजा
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज से फरेंदा मार्ग के विजयसलहिया सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। देर शाम अंतिम दोनों शवों का अंतिम संस्कार हुआ। दोनों में से एक मृतक की बहन का निकाह 20 दिन बाद है लेकिन इससे पहले भाई का जनाजा उठा तो माहौल गमगीन हो गया।
ग्राम सभा कवलपुर के टोला अहमदनगर निवासी जिगर शाह व टोला बनकटवा निवासी आजाद की ट्रक की चपेट में आने से सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। मृतक जिगर शाह के बहन की शादी 25 अक्तूबर को होनी थी। शादी की तैयारी को लेकर तमाम तैयारी चल रही थी। बहन की शादी से 20 दिन पहले भाई का जनाजा उठने से परिजन, रिश्तेदार सहित ग्रामीणों की आंखें नम हो गई।
अहमदनगर व बनकटवा सहित पूरे ग्राम सभा में गम का माहौल रहा। दोनों गांवों के दो नवयुवकों की मौत को लेकर हर किसी की जुबान में दोनों के बारे चर्चा होती रही। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सोमवार देर शाम ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिए गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।