फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: रहीम नगर में झुग्गियां ध्वस्त करने पर रोहिंग्याओं ने तिरपाल तले डेरा जमाया

विज्ञापन
crime news
- 17 झुग्गियां और तीन पक्के मकान ढहाए गए हैं, कुछ परिवार अब भी आसपास रह रहे
विज्ञापन

- वन भूमि पर दोबारा कब्जे की कोशिश रोकने के लिए पुलिस-वन विभाग की पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रायका वन क्षेत्र के रहिम नगर में अवैध कब्जे हटाने के बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। 17 झुग्गियों और तीन पक्के मकानों को हटाने के बाद भी कुछ रोहिंग्या परिवार अब उसी क्षेत्र से कुछ दूरी पर तिरपाल लगाकर रह रहे हैं।
कार्रवाई के बावजूद इलाके से पूरी तरह हटने के बजाय इन परिवारों ने खुले में अस्थायी ठिकाना बना लिया है। हालांकि वन विभाग ने दोबारा झुग्गियां खड़ी करने पर रोक लगा रखी है। मंगलवार को पुलिस और वन विभाग की टीमों ने क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों की नजर इस बात पर है कि खाली कराई गई वन भूमि पर फिर से कोई झुग्गी या पक्का ढांचा खड़ा न हो।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद परिवारों को जल्द क्षेत्र खाली करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों का कहना है कि वन भूमि पर दोबारा अतिक्रमण की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के बाद रोहिंग्या परिवार अब रायका और आसपास के इलाकों में किराये के कमरे तलाश रहे हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि आसपास रहने वाले कुछ स्थानीय लोग उन्हें भोजन, पानी और रोजमर्रा का सामान उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार कर्मचारी लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। विभागीय जांच में पहले यह बात भी सामने आई थी कि वन भूमि पर बनी झुग्गियों में रहने वालों से कुछ स्थानीय लोग किराया वसूल रहे थे। ऐसे लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। विभाग का कहना है कि निगरानी तब तक जारी रहेगी, जब तक दोबारा अतिक्रमण की आशंका पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed