फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested while making cannabis leaf packets.

Palwal News: गांजा पत्ती की पुड़िया बनाते दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two arrested while making cannabis leaf packets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। कैंप थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर दो युवकों को गांजा पत्ती की पुड़िया बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई सुंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूचना मिली कि राजीव नगर निवासी जसवंत अपने घर पर गांजा पत्ती बेच रहा है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, मकान के एक कमरे में दो युवक गांजा पत्ती की छोटी-छोटी पुड़िया बनाते मिले। पूछताछ में उनकी पहचान जसवंत और दीपु के रूप में हुई। कमरे से पारदर्शी पाउच और काली पॉलीथिन में रखी गांजा पत्ती बरामद हुई। वजन करने पर गांजा पत्ती 400 ग्राम मिली। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया। दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी तहसीलदार दिनेश कुमार की मौजूदगी में ली गई, लेकिन कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article