फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Station House Officer Inspector Yogendra Rai said that on receiving information, the police team had reached the CHC.

Maharajganj News: दो सड़क हादसों में बाइक सवार चार घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

Wed, 07 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Station House Officer Inspector Yogendra Rai said that on receiving information, the police team had reached the CHC.
निचलौल। क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। ढेसो पुल के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कोठीभार थाना क्षेत्र के सबेया के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हुए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बजहा उर्फ अहिरौली गांव निवासी अनिल गुप्ता (22) मंगलवार शाम बाइक से निचलौल आ रहा था। ढेसो पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में अनिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं बलहीखोर निवासी सिंहासन (41) मनोज (35) और एक अन्य युवक बाइक से सिसवा बाजार जा रहे थे। सबेया के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल लाया गया। सिंहासन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि मनोज और उसके साथी का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिंहासन के सिर में गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम सीएचसी पहुंची थी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed