{"_id":"57fbe3c24f1c1b6e5228f16d","slug":"oil-salesmen-pretext-of-filling-the-spoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल भराने के बहाने सेल्समैन से हुई लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल भराने के बहाने सेल्समैन से हुई लूट
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मौजूद किसान सेवा केंद्र नामक पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात तेल भरवाने के पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्स मैन को तमंचा दिखाकर उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस सीसी कैमरे में कैद हुई घटना के फुटेज को खंगालने के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी गई थी।
रानीपुर बाजार निवासी दुर्गविजय सिंह का स्थानीय बाजार में पेट्रोल पंप है। सोमवार की रात 9 बजे के करीब एक बाइक पर सवार 3 बदमाश पंप पर पहुंचे। उनमें से एक युवक ने सेल्समैन को 20 रुपये का तेल भरने को कहा, सेल्समैन अभी तेल भरने वाला ही था, कि बाइक पर सबसे पीछे बैठे एक बदमाश ने उतर कर उसे तमंचा सटा दिया और उसके पास मौजूद बैग को छीन लिया इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर रानीपुर पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष रानीपुर अशोक सरोज ने बताया सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।