फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lakhs of goods and cash theft from home

घर से लाखों का सामान और नगदी चोरी

Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
mau
mau Updated Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of goods and cash theft from home
मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान और खुला बाक्सा। अमर उजाला - फोटो : mau
 स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर वार्ड न.4 वलीनगर में रविवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर की दीवार में लगी खिड़की की छड़ें काटकर कमरे में रखे लगभग 12 लाख रुपये की सोने चांदी के जेवर और 83 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जागने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थ्ज्ञल पर पहुंचकर  छानबीन किया। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । 
विज्ञापन

       
वलीनगर गांव के रहने वाले मलिक हेसामुद्दीन पुत्र स्व. मलिक सदरुद्दीन रविवार की रात खाना खा कर परिजन अलग अलग कमरों में सोये हुए थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर के कमरे के पास पहुंच गए और दीवार में लगी खिड़की की छड़ों को  काटकर अंदर कमरे में घुस गए। चोर कमरे में रखी लोहे की आलमारी व बक्सा में रखे 83 हजार रुपये नगदी और लगभग 12 लाख रुपये के मूल्य के सोने चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। चोरी की जानकारी हेसामुद्दीन को सोमवार की सुबह हुई। गृस्वामी ने थाने जाकर तहरीर दी । सूचना मिलने पर पुलिस खोजी कुत्ते के साथ मौके पर  पहुँच कर जांच की। संदेह होने पर  आस पास के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने  आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी । कुछ सुराग हाथ लगे हैं, बहुत जल्द चोर पकड़ लिए जायेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed