{"_id":"5888e7454f1c1b380fcf49cf","slug":"businessman-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा व्यवसायी से 20 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गा व्यवसायी से 20 हजार की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के दरौरा नई बाजार के पास लबे रोड बुधवार को सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने मुर्गा व्यवसायी से 20 हजार रुपये लूट लिया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज नहीं किया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के डोराघाट निवासी धर्मेंद्र चौहान पुत्र राम प्यारे मुर्गा का व्यवसायी है। यह खुद ही अपने पिक अप वाहन से क्षेत्र में मुर्गों की सप्लाई करता है। धर्मेंद्र बुधवार को सुहवल बाजार से करहा बाजार जा रहा था। जब वह दरौरा के पास पहुंचा ही था कि आगे से आए दो बाइक सवारों ने उसे इशारा करके वाहन रोकवाया। मुंह बांधे बाइक सवारों ने वाहन चालक से मुर्गा लेने की बात करनी शुरू कर दिया। इसी बीच युवकों ने धर्मेंद्र की जेब से ब्रिकी से मिले सारे रुपये जबरदस्ती निकाल लिए। धर्मेंद्र ने जब विरोध किया तो युवकों में से एक ने तमंचा निकाल कर उसकी कनपटी पर सटा दिया।यह देखते ही मुर्गा व्यवसायी डर गया। बदमाशों ने मुर्गा वयवसायी की जेब में पड़े 20 हजार रुपये निकाल कर चलते बने। जाते जाते बदमाशों ने उसे धमकी भी देते गए कि यदि शोर शराबा किया अथवा पुलिस में जाने की जुर्रत की तो उसका धंधा बंद कर दिया जाएगा। बदमाशों की धमकी से धर्मेंद्र सहम गया। बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में एसओ अरुण राय और सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना के बाबत मुर्गा व्यवसायी से पूछताछ कर जानकारी। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना था कि मुर्गा व्यवसायी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वैसे भी पुलिस इस घटना में शामिल बदमाशों का सुराग लगा रही है। पुलिस उन्हें जल्दी ही शिकंजे के पीछे भेज देगी।
विज्ञापन