{"_id":"5c532f81bdec22129c2d9d58","slug":"81548955521-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली क्षेत्र घोसी में मझवारा गांव निवासी नागेंद्र गुप्ता को वाहन दिलाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित ने लखनऊ के ठाकुरगंज थाना के दुबग्गा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र सुशील सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा गांव निवासी नागेंद्र गुप्ता पुत्र केदार गुप्ता ने बताया कि लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दुबग्गा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र सुशील सिंह द्वारा उसके छोटे भाई को गाड़ी दिलाने का आश्वासन दिेया था। इस पर नागेंद्र गुप्ता ने 19 मार्च 2018 को जितेंद्र सिंह के खाते में 2.40 लाख रुपये जमा करा दिया। जिस पर जितेंद्र सिंह ने आधार कार्ड, पैन कार्ड का फर्जी कागजात बनवाकर उसे बेवकूफ बना दिया। जब उसके द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई तो वह फर्जी निकाला। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है।