फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mired in controversy since its inception, the exhibition is now in turmoil following an employee's death.

Gorakhpur News: प्रदर्शनी शुरू होने के बाद से विवादों में, अब कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

Mon, 07 Sep 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mired in controversy since its inception, the exhibition is now in turmoil following an employee's death.
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र में कोटही माता मंदिर के पास लगी प्रदर्शनी कर्मचारी की मौत के बाद एक बार फिर चर्चा में है। प्रदर्शनी शुरू होने के बाद से ही यहां अलग-अलग मामलों को लेकर विवाद सामने आने की बात कही जा रही है। अब कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में चाकू लगने से एक कर्मचारी की मौत के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि मृतक विवेक और चाकू से हमला करने का आरोपी युवक, दोनों ही प्रदर्शनी में काम करते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय विवेक पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर प्रदर्शनी में पिज्जा की दुकान चलाता था। शनिवार की रात प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विवेक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल विवेक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रदर्शनी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोटही माता मंदिर के पास लगी प्रदर्शनी में बड़े स्तर पर कारोबार और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। यहां 60 से अधिक दुकानें हैं। ब्रेक डांस, झूला टॉय, ट्रेन, ऊंचा झूला, भूत बंगला और चकरी झूला समेत खानपान और घरेलू सामान की दुकानें भी संचालित हैं। प्रदर्शनी में अलग-अलग दुकानों के मालिकों के साथ कर्मचारी भी काम करते हैं। जानकारी के मुताबिक, मेले में करीब 300 कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रदर्शनी के मैनेजर कुलदीप शर्मा फर्रुखाबाद के निवासी बताए गए हैं जबकि मेले के मालिक फैसल रईस प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट काउंटर पर भी लग चुके हैं आरोप
इसी प्रदर्शनी के टिकट काउंटर पर लोगों से कथित ठगी किए जाने के आरोप भी सामने आ चुके हैं। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने लोगों से गूगल-पे के जरिये रुपये मंगाने के बाद नकद रकम लौटाते समय कम रुपये दिए। छताई निवासी सेन यादव ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पांच हजार रुपये गूगल-पे के जरिए भेजे थे लेकिन उन्हें दो हजार रुपये कम लौटाए गए। कुछ अन्य लोगों ने भी इस तरह की शिकायतें किए जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि टिकट काटने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी बदलती रहती थी। चाकूबाजी का आरोपी शिवम कौशल भी टिकट काउंटर पर काम करता था।


शुरुआत से ही विवादों में रही प्रदर्शनी
प्रदर्शनी शुरू होने के बाद से यहां समय-समय पर अलग-अलग विवाद सामने आने की बात कही जा रही है। अब कर्मचारी की मौत और टिकट काउंटर पर कथित ठगी के आरोपों ने एक बार फिर मेले की सुरक्षा और कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed