फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stabbed nephew in the stomach; referred to Meerut.

Amroha News: भतीजे के पेट में घोंप दिया चाकू, मेरठ रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Stabbed nephew in the stomach; referred to Meerut.
हसनपुर। नगर के मोहल्ला लालबाग में शनिवार रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर में सबमर्सिबल पंप लगाने की बात को लेकर हुए झगड़े में सगे चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परचून की दुकान चलाने वाला वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि मोहल्ला लालबाग निवासी वसीम का अपने परिवार से सबमर्सिबल लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी चाचा नौशाद ने आपा खो दिया और वसीम पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए। आरोपी नौशाद ने वसीम के पेट में दो और बाजू पर एक वार किया।
विज्ञापन

पेट में चाकू गहरे लगने के कारण वसीम की आंतें बाहर आ गईं और अत्यधिक खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। मोहल्ले के लोग और परिजन आनन-फानन में घायल वसीम को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत है। लगातार बहते खून को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक वसीम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नौशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed