फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People moved away due to the arrival of a dog; the dome collapsed right onto the lawyers sitting there.

Gorakhpur News: कुत्ता आने से हट गए लोग, बैठे अधिवक्ताओं पर भरभराकर गिरा गुंबद

Mon, 07 Sep 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
People moved away due to the arrival of a dog; the dome collapsed right onto the lawyers sitting there.
गोरखपुर। बारिश से बचने के लिए गुरु गोरखनाथ घाट पर गुंबद के नीचे करीब 15 लोग बैठे थे। इसी दौरान कीचड़ से सना एक कुत्ता वहां पहुंच गया। लोगों ने उसे भगाया लेकिन वह नहीं हटा। इसके बाद एक-एक कर सभी लोग वहां से चले गए, दोनों अधिवक्ता वहीं बैठे रहे। कुछ ही देर बाद गुंबद भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में दोनों अधिवक्ता मलबे में दब गए। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी आलोक मिश्रा ने बताया कि बारिश के बचने के लिए वह भी गुंबद के नीचे बैठे थे। उस समय करीब 15 लोग वहां मौजूद थे। कुछ देर बाद कीचड़ से सना कुत्ता वहां आया। उसके शरीर से बदबू आ रही थी। लोगों ने उसे भगाया लेकिन वह वहां से नहीं गया। इसके बाद सभी लोग वहां से हट गए। आलोक भी वहां से चले गए। उनके मुताबिक, गुंबद के नीचे बैठे दोनों अधिवक्ता वहीं रुके रहे। दोनों नदी की तरफ मुंह करके बैठे थे। लोगों के वहां से हटने के महज कुछ ही सेकेंड बाद गुंबद भरभराकर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते दोनों अधिवक्ता मलबे में दब गए। आलोक मिश्रा ने बताया कि अगर वह कुत्ते के आने के बाद वहां से नहीं हटते तो शायद वह भी हादसे का शिकार हो जाते।
विज्ञापन





घाट पर दोस्ती निभाने पहुंचे थे, हादसे ने छीन ली जिंदगी
दोनों अधिवक्ता अपने साथी विनोद त्रिपाठी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरु गोरक्षनाथ घाट पहुंचे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ देर बाद इसी घाट पर ऐसा हादसा होने वाला है जो दोनों परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। संजय के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। संजय की स्थिति भी गंभीर थी। अधिवक्ता आलोक अस्थाना की पत्नी शालिनी श्रीवास्तव गृहिणी हैं। बेटा आदित्य एनआईटी पंजाब से बीटेक कर रहा है जबकि बेटी सिद्धि ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में है। साथी अधिवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आलोक करीब 20 साल से वकालत कर रहे थे। दीवानी न्यायालय में आपराधिक मामलों की पैरवी करते थे। वह सभी के साथ मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे।




सिर में चोट की वजह से हुई मौत
अधिवक्ता आलोक अस्थाना के शव का पोस्टमार्टम रविवार देर शाम कराया गया। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। बताया गया कि हादसे में उनके सिर की हड्डियां टूट गई थीं। इन्हीं गंभीर चोटों के कारण उनकी जान चली गई। साथ ही उनके सीने पर भी चोट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed