फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dragged 10 meters along the road after being hit by an auto-rickshaw; mobile phone exploded.

Prayagraj News: ऑटो की टक्कर से सड़क पर 10 मीटर तक घिसटा युवक, मोबाइल में हुआ विस्फोट

Mon, 07 Sep 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 07 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dragged 10 meters along the road after being hit by an auto-rickshaw; mobile phone exploded.
हाईकोर्ट पानी की टंकी चौराहे के पास शनिवार को विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया। इसी दौरान जेब में रखा मोबाइल गर्म होने लगा। युवक ने मोबाइल निकालकर सड़क पर फेंका तो उसमें विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

प्रीतम नगर निवासी अथर्व चित्रांश प्रतापगढ़ स्थित एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह स्कूटी से बस पकड़ने के लिए घर से निकला था। हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास पहुंचा तो सामने से विपरीत दिशा में आ रहे एक ऑटो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

हादसे में उसकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कुछ देर बाद जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा। खतरा भांपकर मोबाइल जेब से निकालकर सड़क पर फेंक दिया। मोबाइल सड़क पर गिरते ही उसमें तेज धमाका हुआ और विस्फोट हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली है, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ऑटो चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed