फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud worth lakhs under the pretext of securing jobs abroad.

Moradabad News: विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.5 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs under the pretext of securing jobs abroad.
कुंदरकी। विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर चार युवकों से 2.5 लाख रुपये लेकर फर्जी वीजे देने का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर निवासी मोहम्मद यूसुफ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है और लगभग डेढ़ साल पहले उसे जानकारी मिली कि कुंदरकी थाना क्षेत्र का मुताहिर खाड़ी देशों में ड्राइविंग के लिए व अन्य कार्य करने के भिजवा देने का कार्य करता है। जब उससे से जाकर बात की तो उसने बताया कि मैं अनेकों लोगों को विदेश भिजवा चुका हूं। अब और लोगों की डिमांड आई है। पीड़ित मोहम्मद यूसुफ ने अपने गांव डींगरपुर के ही साका और मुनव्वर के अलावा दलपतपुर गांव निवासी मोहम्मद हारून को भी बताया तो यह उसके साथी भी विदेश जाने के लिए तैयार हो गए। पीड़ित के अनुसार उनके पासपोर्ट, आधार कार्ड और तीन-तीन फोटो मंगवा लिए। साथ ही हर व्यक्ति से पचास-पचास हजार रुपये के अतिरिक्त पांच-पांच हजार ले लिए गए। इसके बाद आरोपी ने उनके नाम के फर्जी वीजा दे दिया, बाद में हकीकत सामने आई तो उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ठगी पता चल सका। पीड़ितों ने आरोपी जब अपने कागजात मांगे तो उसने वापस कर दिए लेकिन ढाई लाख रुपये की रकम वापस नहीं कर रहा है। कार्यवाहक एसओ जुगेंद्र तेवतिया ने बताया कि रिपोर्ट की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed