फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला को ससुराल वालों ने पीटा

महिला को ससुराल वालों ने पीटा

Mon, 19 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला को ससुराल वालों ने पीटा
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासिनी एक महिला को ससुराल वालों ने रविवार की सुबह पिटाई कर दी। पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 100 डायल पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी मधुबाला (28) को किसी बात को लेकर उसके पति बृजेश ने दो दिन पहले बुरी तरह पीटा था। इससे नाराज मधुबाला अपने मायके उभांव थाने के बनकरा गांव चली गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह लगभग 11 बजे जब वह अपनी ससुराल पहुंची। उस समय बृजेश घर से बाहर गया हुआ था। उस समय मधुबाला को उसके देवर ने अपने परिवार वालों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने 100 डायल को फोन किया। 100 डायल पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने ससुराल वालों के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed