{"_id":"5b2956f54f1c1bb16e8b8b30","slug":"141529435893-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या का मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या का मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर के मुहल्ला बासा निवासी 17 वर्षीय ओबेदुल्लाह के हत्या में मुख्य हत्यारोपी बने युवक को पुलिस ने हैदराबाद से दबोचा। एसपी द्वारा गठित टीम हत्यारोपियों को लेकर हैदराबाद से मऊ के लिए रवाना हो चुकी है।बुधवार को आरोपी को लेकर पुलिस टीम कोपागंज पहुंचेगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी के आने पर पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
मालूम हो कि कुर्थीजाफर पुर के मुहल्ला बासा में 12 जून की रात ओबेदुल्लाह(17) पुत्र इरशाद अहमद घर से सुबह घूमने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने के साथ ही उसके गायब होने की सूचना चौकी पुलिस को दी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर घंटों छानबीन किया तो युवक के शव को मंगलवार की ही रात्रि 11 बजे गांव के बाहर स्थित बंद पड़े एक ईंट भट्ठे से बरामद किया। उसकी हत्या कार्टून पैक करने वाली रस्सी से गला कसकर की गई थी। दोनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस नामजद आरोपी के रिश्तेदारों के यहां दबिशें दे रही है। गिरफ्तारी को लेकर एसपी के कड़े तेवर के बाद चौकी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम हैदराबाद में कई दिनों से डेरा डाले थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल नामजद मुख्य आरोपी अजीज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा अभियुक्त व हत्यारोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि इस बाबत पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।