{"_id":"5cb4d220bdec2214216ce1b4","slug":"121555354144-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुब्बारा फोड़ने के विवाद में युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुब्बारा फोड़ने के विवाद में युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पड़ेरुया गांव में रविवार की देर रात आंबेडकर जयंती के दौरान गुब्बारा फोड़ने को लेकर अज्ञात लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ घायल की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
पड़ेरुया गांव में अंबेडकर जयंती पर रात में कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव ही के कुछ लोग वहां पहुंचे और वहां लगे गुब्बारे को किसी ने फोड़ दिया। जिस पर योगेंद्र पुत्र त्रिभुवन ने इसका विरोध किया। गुब्बारा फोड़ रहे लोगों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने योगेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। योगेंद्र की तहरीर पर सोमवार को थाने में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस दौरान मौके से पकड़े गए दो लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ राजकुमार का कहना है कि रात गांव में आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम चल रहा था कि कुछ लोगो में मारपीट हो गई । पुलिस ने 7 लोगो के खिलाफ एसटी एसी का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमे दो लोगो को जेल भेज दिया गया है।