फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दिव्यांग से यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने लिए पैसे, पीड़ित ने लगाई गुहार

दिव्यांग से यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने लिए पैसे, पीड़ित ने लगाई गुहार

Sun, 21 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग से यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने लिए पैसे, पीड़ित ने लगाई गुहार
कोपागंज(मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मोहल्ला निवासी विजय कुमार मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय देवल प्रसाद मद्धेशिया ने यूपी 100 के पुलिसकर्मियों पर जबरदस्ती नौ सौ रुपया लेने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

दोस्तपुरा मोहल्ला निवासी विजय कुमार मद्धेशिया ने तहरीर में लिखा है कि हाथ से दिव्यांग है। आइसक्रीम बेचकर अपना तथा परिवार पालन-पोषण करता है। 20 अक्तूबर को रात नौ बजे पिढ़वल में लगे मेले से आइसक्रीम बेचकर अपने घर आ रहा था कि भर्थिया गांव के पास नहर पर यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने उसे रोक कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और उसे फर्जी मुकदमे में चालान करने की धमकी देते हुए कोपागंज थाने पर ले जाने लगे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी वाहन में बैठाकर कोपागंज रेलवे क्रासिंग के पास लाए और आइसक्रीम का बेचा हुआ नौ सौ रुपये लेकर उसे वाहन से उतारकर चले गए। पीड़ित ने दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस बाबत सीओ नंदलाल का कहना है कि यूपी 100 सिपाहियों द्वारा दिव्यांग अथवा किसी व्यक्ति से रुपये लेने की शिकायत नही मिली है। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed