Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   400 people fall ill after eating food at a housewarming ceremony; 19 in critical condition

झारखंड: गृहप्रवेश के भोज के बाद 400 लोग बीमार, 19 की हालत गंभीर; खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे

Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले के नवडीहा-जमुआ गांव में गृहप्रवेश समारोह के भोज के बाद करीब 400 लोग बीमार पड़ गए। इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
 

विज्ञापन
400 people fall ill after eating food at a housewarming ceremony; 19 in critical condition
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में एक गृहप्रवेश समारोह का भोज ग्रामीणों की सेहत पर भारी पड़ गया। नवडीहा-जमुआ गांव में 20 नवंबर को आयोजित भोज में खाना खाने के बाद करीब 400 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और जलन की शिकायत के बाद ग्रामीणों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें 19 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


गृहप्रवेश के भोज के कुछ घंटे बाद बिगड़ने लगी तबीयत
जानकारी के अनुसार, गांव के सहायक शिक्षक विमलेश यादव के घर 20 नवंबर को गृहप्रवेश समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर गांव और आसपास के परिचितों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भोजन किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और पेट में जलन की शिकायत होने लगी। शुरुआत में कुछ लोग बीमार पड़े, लेकिन 21 नवंबर को मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। धीरे-धीरे करीब 400 लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मरीजों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें छतरपुर के अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया। वहीं, गंभीर स्थिति वाले कुछ मरीजों को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुल 19 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीमार लोगों में महिलाओं और बच्चों के शामिल होने से गांव में चिंता बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए खाने के नमूने
घटना की सूचना मिलने के बाद मेदिनीनगर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। टीम ने भोज में इस्तेमाल की गई खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भोजन में किस तरह की गड़बड़ी हुई थी और इतने लोगों के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह क्या रही। फिलहाल भोजन को बीमारी की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।


किराना दुकान से खरीदी गई थी भोज की सामग्री
गृहप्रवेश समारोह के आयोजक विमलेश यादव ने बताया कि भोज के लिए खाद्य सामग्री गांव की ही एक किराना दुकान से खरीदी गई थी। उनके मुताबिक, भोजन करने के बाद देर रात लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लगातार बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। खाद्य सामग्री के नमूनों की जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि भोज में इस्तेमाल किए गए किसी खाद्य पदार्थ के कारण लोग बीमार हुए या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed