फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cheruidah won the title by defeating Azamgarh Stadium.

Mau News: आजमगढ़ स्टेडियम को हराकर चेरुईडीह ने जीता खिताब

Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cheruidah won the title by defeating Azamgarh Stadium.
स्थानीय तहसील क्षेत्र के शमशाबाद गांव में आयोजित रूपा मेमोरियल अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को हुआ। मुकाबला स्थानीय गांव चेरुईडीह और आजमगढ़ स्टेडियम के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष में चेरुइडीह की टीम ने 24 के मुकाबले 28 अंकों के अंतर से आजमगढ़ स्टेडियम की टीम को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। मऊ स्टेडियम की टीम को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करहा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 11 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उप विजेता टीम को पांच हजार और ट्रॉफी तथा तीसरा स्थान पर प्राप्त करने वाली टीम को तीन हजार नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इसके पहले दो दिन चलने वाले उक्त कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ और मऊ की कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट के आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों को पछाड़कर चेरुईडीह और आजमगढ़ की कबड्डी टीम फाइनल में पहुंची। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों में संघर्ष होता रहा। अंत में जीत की बाजी चेरुईडीह टीम के हाथ लगी। विजेता टीम ने 28 अंक लेकर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया। आजमगढ़ स्टेडियम की टीम 24 अंक ही प्राप्त कर सकी। इस दौरान रानीपुर थाना प्रभारी दल प्रताप सिंह के साथ उप निरीक्षक हरिचरण यादव, विकास सिंह, प्रवीन त्रिपाठी, इखलाक अहमद, कामरान खान, अब्दुल कादिर जिलानी, अवनीश कुमार राय आदि उपस्थित रहे। निर्णायक राजू यादव और बृजेश कुमार तथा मैच रेफरी अवनीश कुमार राय रहे। फाइनल मैच की कमेंट्री प्रशांत सिंह जोशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed