फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Breathlessness problem came out positive in female antigen test

सांस फूलने की समस्या लेकर आई महिला एंटीजन टेस्ट में निकली पॉजिटिव

Fri, 24 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Breathlessness problem came out positive in female antigen test
मऊ। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। शुक्रवार को रैंडम एंटीजन टेस्ट में जिला अस्पताल में बलिया जिले से इलाज कराने आई एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। महिला की हालात गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिली मरीज बलिया जिले के रसड़ा तहसील निवासी हैं। 50 वर्षीय महिला को उसके परिजन सांस लेने में तकलीफ होने पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के फिजिशियन ने महिला में कोरोना संक्रमण के लक्षण को देखकर उसका एंटीजेन टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर तथा महिला की हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अब तक जिले में एंटीजेन टेस्ट में पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

24 घंटे खुली मधुबन पीएचसी
मधुबन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में एक कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद पीएचसी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। शुक्रवार को 24 घंटा पूरा होने के पीएचसी के समस्त स्टॉफ और उसके परिजनों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल को सैनिटाइज कर अस्पताल को खोल दिया गया। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. बीके यादव, शैलेंद्र यादव, डॉ. नासिर अली आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed