फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Be aware of stress management

Mau News: तनाव प्रबंधन के लिए जागरूक हों

Tue, 30 Apr 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Be aware of stress management
मऊ। बच्चों में परीक्षा का तनाव होना स्वाभाविक है। इसको कम करने में अभिभावकों और शिक्षकों की अहम भूमिका है। ये बातें बच्चों में परीक्षा में तनाव प्रबंधन संबंधित कार्यशाला में डायट प्राचार्य जावेद आलम ने डायट सभागार मे बालसंरक्षण आयोग की तरफ से आयोजित कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से आयोजित जनपदस्तरीय कार्यशाला में अभिभावकों, शिक्षकों और एकेडमिक टीम को बच्चों में परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए जागरूक किया गया। डायट प्रवक्ता डॉ. अंशुमान सिंह ने तनाव को सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए एक सीमा तक सही माना बशर्ते उसे थोपा न जाए। एसआरजी अरविंद पांडेय ने कहा कि जब-जब अभिभावक बच्चों के साथ स्वयं नहीं बैठेंगे और उनकी मनोदशा और रूझान में सहयोग नहीं करे़ंगे, तनाव दूर नहीं किया जा सकता। बाल संरक्षण अधिकारी शिवानंद सिंह ने कहा कि नकारात्मक तनाव बच्चों में विद्रोह पैदा करता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा में बदलना शिक्षक और अभिभावकों का दायित्व है। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. संदीप राय, प्रवक्ता मुकेश, नगरशिक्षा अधिकारी सियाराम, एआरपी चंद्रधर राय, एआरजी राकेश कन्नौजिया, संजय तिवारी, शशिकला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed