फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   River water level rose by 5 cm in 24 hours; floodwaters entered Mallah Tola.

Mau News: 24 घंटे में 5 सेमी बढ़ा नदी का जलस्तर, मल्लाह टोला में घुसा बाढ़ का पानी

Thu, 10 Sep 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
River water level rose by 5 cm in 24 hours; floodwaters entered Mallah Tola.
Photo Title
स्थानीय कस्बे में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

नाले के रास्ते बाढ़ का पानी कस्बे के मल्लाह टोला में करीब 50 मीटर तक घुस गया है। कई स्थानों पर सड़कों पर भी पानी बहने लगा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कस्बे के भगवानपुरा और दलित बस्ती में भी पानी घुसने की आशंका है। तटवर्ती इलाकों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। फसल डूबने से पशुओं के चारे का संकट भी गहरा गया है। पशुपालकों को गहरे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खाकी बाबा की कुटी से जानकी घाट तक करीब 100 मीटर क्षेत्र में पानी का दबाव बढ़ने से कटान का खतरा बढ़ गया है। भारत माता मंदिर, श्मशान घाट, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर और जानकी घाट सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनौली रामपुर, नई बाजार, रामनगर, बहादुरपुर, सरया, पतनई गौरीडीह, गोधनी, जमीरा, चौराडीह, बीबीपुर, कोरौली, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर और सूरजपुर में हजारों एकड़ फसल जलमग्न है। इससे पशुओं के चारे की समस्या विकट हो गई है। गौरीशंकर घाट पर बुधवार को नदी का जलस्तर 70.50 मीटर दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को यह 70.45 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में पांच सेमी की वृद्धि हुई। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 60 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed