फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparations for National Lok Adalat: Pre-trial meeting held.

Mau News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Preparations for National Lok Adalat: Pre-trial meeting held.
आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बुधवार को प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर हुई बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी बाकर समीम रिजवी ने की।
विज्ञापन

बैठक जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों, वित्तीय कंपनियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विशेष रूप से बैंकों, वित्तीय कंपनियों, नगर पालिका और पंचायती राज विभाग से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों को चिह्नित करने पर जोर दिया गया। इन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बाकर समीम रिजवी ने अधिकारियों को प्री-लिटिगेशन मामलों को चिह्नित करने और संबंधित पक्षकारों को समय से सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। सभी संबंधित विभाग और बैंक आपसी समन्वय से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed