{"_id":"69e91316648fc4bf9d038edc","slug":"april-22-was-the-hottest-day-in-four-years-mau-news-c-295-1-svns1028-144343-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा 22 अप्रैल का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा 22 अप्रैल का दिन
विज्ञापन
बुधवार को 42 डिग्री के तापमान के बीच दोपहर एक बजे गाजीपुर तिराहा से निकलते युवा: सोर्स संवाद
- फोटो : 1
अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लगातार कई दिनों से चुभन भरी धूप और तेज लू के कारण लोग बेहाल रहे। चार वर्षों में 22 अप्रैल का दिन सबसे अधिक गर्म रहा और लू जैसी तपिश महसूस की गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जिले में अधिकतम 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने शरीर को सुखाने जैसा प्रभाव डाला। आर्द्रता 10 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह आठ बजे ही धूप सहन करना मुश्किल हो गया था। सुबह 10 बजे के बाद घरों से बाहर निकलना और भी कठिन हो गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही।
विज्ञापन
करीब 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने लोगों को झुलसा दिया। हालात ऐसे रहे कि बाहर निकलते ही गर्म हवा शरीर को सुखाने जैसी प्रतीत हो रही थी।
तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर आवाजाही कम रही। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी गर्मी से बेहाल नजर आए। दिन और रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। गत वर्षों के तापमान पर नजर डालें तो वर्ष 2023 में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
वर्ष 2024 में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह वर्ष 2025 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
वर्षवार तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
22 अप्रैल 2023 38 22
22 अप्रैल 2024 41 27
22 अप्रैल 2025 39 26
22 अप्रैल 2026 42 29
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)