{"_id":"6a3ec60ee050e891c8079a22","slug":"accused-arrested-for-shooting-cousin-revolver-and-ten-cartridges-recovered-mau-news-c-295-1-mau1001-147677-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चचेरे भाई को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और दस कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चचेरे भाई को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और दस कारतूस बरामद
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के अइलख गांव में बृहस्पतिवार को चचेरे भाई को गोली मारने के मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से रिवॉल्वर और दस कारतूस बरामद किए।
सीओ मधुबन दिनेशदत्त मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम अइलख से प्रवीण सिंह को बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजकर उन्नीस मिनट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तलाशी के दौरान उसके पास से एक रिवॉल्वर और 10 कारतूस बरामद हुए।
अइलख गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे रास्ते के विवाद में प्रवीण सिंह ने अपने चचेरे भाई तेज प्रताप सिंह (40) को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तेज प्रताप सिंह के भाई वीर प्रताप सिंह की तहरीर पर प्रवीण सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।