{"_id":"6a10aa06379c8a588609eac7","slug":"a-young-woman-was-drugged-and-sexually-assaulted-and-an-fir-was-lodged-against-four-people-mau-news-c-295-1-mau1002-145900-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया यौन शोषण, चार के विरुद्ध प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया यौन शोषण, चार के विरुद्ध प्राथमिकी
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम थाना क्षेत्र के चौहानगढ़ निवासी मंतोष, आकाश, आशीष और जामवंत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, बीते 3 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोशी की हालत में अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद मुख्य आरोपी मंतोष ने यौन शोषण किया और लगातार कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाता रहा।
युवती ने विरोध किया तो उसने एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आवाज उठाने पर चारों ने रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसकी एक दाहिनी पसली टूट गई।
विज्ञापन
थाने पर तहरीर देने पर सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र, अपहरण, यौन शोषण और मारपीट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल कराते हुए सभी वैज्ञानिक व डिजिटल साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।