फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   9 block pramukh ne li shapath

नौ ब्लॉक प्रमुख समेत 857 बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ

Thu, 19 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Thu, 19 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
9 block pramukh ne li shapath
oath of block pramukh
जिले के नौ ब्लॉक प्रमुखों के साथ ही 857 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अपने कार्यकाल शुरू होने का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। पिछले छह माह से हाईकोर्ट के आदेश के चलते ये चुनाव जीतने के बाद से ही कार्यकाल का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार को सभी ब्लॉकों में शपथ ग्रहण समारोह समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। संबंधित आरओ ने ब्लॉक प्रमुखों एवं ब्लॉक प्रमुखों ने बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख नीति सिंह को आरओ  जकीर अहमद एवं ब्लॉक प्रमुख ने अपने 111 बीडीसी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अथिति जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह, बीडीओ अनुराग राय आदि उपस्थित रहीं। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख मनभावती देवी एवं 91 बीडीसी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।


घोसी संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने घोसी ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह और 79 क्षेत्रपंचायत सदस्यों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर  विधायक सुधाकर सिंह उपस्थित रहे।

फतहपुर मण्डाव संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ऐश्वर्या यादव  को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत ब्लाक प्रमुख ऐश्वर्या यादव ने 107  बीडीसी सदस्यो को शपथ दिलाया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव पूर्व जिला  पंचायत सदस्य रामायन यादव राजेंद्र मिश्रा प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि  यादव उपस्थित रहे। बोझी संवाददाता के अनुसार बड़रांव ब्लाक में ब्लॉक प्रमुख गीता पटेल एवं 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डॉ. एचएन सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कोपागंज संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख ललिता कन्नौजिया ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू आदि उपस्थित रहे।


रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख रामशरण राम ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ शपथ लिया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख मीना सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ शपथ ली। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख प्रदीप राय ने अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed