फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   844 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya

Mau News: 844 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 29 Apr 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
844 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नगर सहित जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में 4895 के सापेक्ष 4051 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में 80 सीटें हैं। छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा नगर सहित जिले के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, विक्ट्री इंटर कालेज दोहरीघाट, शहीद इंटर कालेज मधुबन, गांधी इंटर कालेज मर्यादपुर, तरुण इंटर कालेज कुंडा कुचाई, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कालेज सोनाडीह अमिला, बापू इंटर कालेज कोपागंज, जनता इंटर कालेज रानीपुर,टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, नेहरु इंटर कालेज रतनपुरा पर हुई।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन से नामित एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, नवोदय विद्यालय से प्रति केंद्र पर दो आब्जर्वर तैनात किए गए थे। इसके साथ ही नवोदय विद्यालय के प्राचार्य तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोद विद्यालय के प्राचार्य मुख्तार आलम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा नकलविहीन संपन्न करा ली गई। परीक्षा में 4895 के सापेक्ष 4051 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed