फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   675 candidates will appear in UP Board High School, Intermediate Compartmental Examination

Mau News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा मेें शामिल होंगे 675 परीक्षार्थी

Sat, 26 Jul 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
675 candidates will appear in UP Board High School, Intermediate Compartmental Examination
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की चल रही तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 675 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल में 244 और इंटरमीडिएट में 431 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। अध्यापकों और कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ प्रतिबंधित होगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को हर हाल मेें नकलविहीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed