मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 67 नए मरीज मिले है। इसमें नगर क्षेत्र के 22 मरीज हैं। जिले में इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 294 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 789 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 38 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आरटीपीसीआर की 1187 रिपोर्ट में 25 जबकि ट्रूनॉट जांच में 4 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मरीजों में नगर के बकवल से एक, विध्यनगर से एक, रेलवे कॉलोनी से एक, पुरानी तहसील से एक, छोटी बकवल से दो, मुंशीपुरा से सात, उमापुर से एक, ऑफीसर कॉलोनी से एक, पहाडपुरा से एक, इमलिया से दो, सहादतपुरा से एक, भुजौटी से एक, हुसैनपुरा से एक, नगर से एक से मिले है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में धौरहरा से तीन, सुरहुरपुर से एक, बरहदपुर से तीन, पखईपुर से एक, झोटपुर से एक, कोपागंज से एक, जमीन बरामदपुर से एक, अमिला बाजार से एक, सिरसा चिरैयाकोट से एक सहित विभिन्न जगहों 67 मरीज मिले है। सीएमओ का कहना है कि नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 3397 पहुंच गई है। इसमें 3064 मरीज रिकवर हो चुके है। 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 294 मरीजों में से 211 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।