फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   38639 people affected, 3732.925 hectare area affected by flood

बाढ़ से 38639 व्यक्ति, 3732.925 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित

Sat, 22 Aug 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
38639 people affected, 3732.925 hectare area affected by flood
दुबारी के देवारा क्षेत्र में आई बाढ़ में डूबी मड़ई। - फोटो : MAU
मऊ। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बाढ़ क्षेत्र की समीक्षा किया। समीक्षा करने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बाढ से करीब 38639 व्यक्ति और 3732.925 हेक्टेयर की जमीन पानी के बीच समा गई है।
विज्ञापन

बाढ की समस्या को देखते हुए बाढ प्रभावित क्षेत्रों में 31 चौकी स्थापित की गई है। जहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहती है। इसमें मधुबन क्षेत्र में 13 बाढ़ राहत शिविर स्थापित किया गया है। इस शिविर में अभी तक 904 व्यक्तियों को रखा गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 114 नावों को लगाया गया है। बोले बाढ़ से कुल 38639 व्यक्ति और 3732.925 हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन प्रभावित हुई है। जिसमें 2789.225 हेक्टेयर क्षेत्रफल की जमीन पर फसल थी, जो बाढ की विभीषिका में प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि बीाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कच्ची राहत सामग्री 5316 पैकेट, 6050 लंच पैकेट का वितरण कराया गया है। मधुबन क्षेत्र में नाव पलटने से मृत 7 व्यक्तियों (बच्चों) को शासन के निर्देश पर सभी को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 360 पशुओं का उपचार किया गया है। 1329 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि दो गांव पूरी तरह से पानी से घिरे हैं (चक्कीमुसाडोही व मुसाडोही) आंशिक रूप से 52 गांव प्रभावित हैं। जनपद में 175 नावे उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में भ्रमण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed