{"_id":"6ab965cd46421dba4f09c7b7","slug":"1989-patients-examined-at-the-health-fair-34-referred-to-the-district-hospital-mau-news-c-295-1-svns1028-152697-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आरोग्य मेले में 1989 मरीजों की हुई जांच, 34 जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आरोग्य मेले में 1989 मरीजों की हुई जांच, 34 जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
बड़राव में जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक।
मऊ। जिले के सभी 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1989 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें वायरल फीवर और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। गंभीर बीमारी से ग्रसित 34 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
स्वास्थ्य मेले में 878 पुरुष, 926 महिलाएं और 185 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट में सबसे अधिक 178 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि सुग्गी चौरी पीएचसी में सबसे कम 13 मरीज पहुंचे।
बड़राव में 125 मरीजों का हुआ परीक्षण
बोझी। विकासखंड बड़राव क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यहां कुल 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मांदी सिपाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे अधिक 38 मरीज पहुंचे। नदवासराय में 33, अमिला में 30 और सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य मेले में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। एसीएमओ डॉ. वकील अली ने बताया कि मरीजों की रक्त जांच कराने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया। इस दौरान किशोर-किशोरियों को स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया।