{"_id":"5b1042134f1c1b896e8b5aa0","slug":"181527792147-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर, रेफर
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित ढ़ढवल पटरांव गांव के पास बुधवार की दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दोहरीघाट क्षेत्र के सोनबरसा रसूलपुर गांव निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र रामनरेश गुरुवार को बेल्थरारोड से मधुबन बाजार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह ढ़ढवल गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद कार सवार ने अपनी गाड़ी से सीएचसी फतहपुर मंडाव में बाइक सवार युवक को भर्ती कराया। कार सवार की इस मानवीय संवेदना की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। बाइक सवार की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया।