फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विषम परिस्थितियों में कष्टों को झेलने का करना चाहिए प्रयास

विषम परिस्थितियों में कष्टों को झेलने का करना चाहिए प्रयास

Sun, 27 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विषम परिस्थितियों में कष्टों को झेलने का करना चाहिए प्रयास
कोपागंज (मऊ)। क्षेत्र के माफी लाड़नपुर स्थित चेरारामकापुरा में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार की शाम गाजीपुर से पधारे कथा वाचक नीरज शास्त्री ने कहा कि आज भाई-भाई संपत्ति को लेकर आपस में झगड़ते रहते हैं। ऐसे में परिवार की शांति बनाए रखने के लिए भाइयों में संपत्ति का नहीं बल्कि विपत्तियों का बंटवारा होना चाहिए। कनिष्ठ भी अपने गुणों से ज्येष्ठ से श्रेष्ठ हो सकता है। विषम परिस्थितियों में कष्टों को झेलने का प्रयास करना चाहिए। श्रेष्ठता प्राप्त करने का यह प्रथम सोपान है। भरत से हमें प्रेरणा लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि भगवान राम और भाई भरत ने सम्पत्ति का बंटवारा नहीं किया बल्कि विपत्ति का बंटवारा किया। राम भरत मिलन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि प्रभु राम, भरत को रघुवंश का हंस कह रहे हैं। भरत प्रेम रूपी अमृत के सागर हैं। भरत ने चित्रकूट से राम के चरण पादुका लेकर आए। चरण पादुका को ही सिंहासन पर रखकर भगवान के अयोध्या वापस आने के पूर्व ही रामराज्य की स्थापना कर डाली। जब हम अपने जीवन मात्र में अपने प्रति तथा भगवान राम पर दृष्टिगत करेंगे तो अनुभव करेंगे कि जीवन में हमारा योगदान शून्य है। हम सभी को अपनी योग्यता बढ़ानी होगी। स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका में वेदांत का प्रचार कर आध्यात्म को दिशा में भारत को विश्व का सिरमौर बनाया। भरत और भगवान राम के मिलन की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए और श्रीराम और देवी के जयकारा लगाने लगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक जवाहिर तिवारी, विनोद तिवारी, राजेश राय, पियूष राय, नरेंद्र राय, धर्मेंद्र तिवारी, अजीत पांडेय, समीर तिवारी, नवीन सिंह, अमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed