फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   158 crore business plan formulated to improve power supply.

Mau News: बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए बनाया 158 करोड़ का बिजनेस प्लान

Mon, 28 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
158 crore business plan formulated to improve power supply.
मंडल के चारों सर्किल में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार कर शासन को भेजा है। इसके तहत तीनों जिलों में कुल 2,931 कार्यों पर 158.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 10 बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने, 42 स्थानों पर 11 केवी लाइन का निर्माण, 256 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाने और 511 सुरक्षात्मक समेत अन्य कार्य शामिल हैं। मऊ सर्किल में 651 कार्यों के लिए 45.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इसमें 33 केवी लाइन निर्माण, दो बिजली घरों के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और 69 वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह बलिया सर्किल में 549 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

00
मंडल की चार सर्किल के लिए अतिरिक्त बिजनेस प्लान में करीब 158 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। मंजूरी के लिए इसे शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। -- इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed