{"_id":"5eff66e78ebc3e42ef42eecb","slug":"14-coronas-including-three-from-the-same-family-were-found-infected-mau-news-vns5337761194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के तीन समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के तीन समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
मऊ। शुक्रवार को बीएचयू से आई 310 जांच रिपोर्ट में नगर के मुंशीपुरा निवासी एक परिवार के तीन लोगों सहित 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। शुक्रवार को 14 मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 153 हो गई। इसमें 83 मरीज उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुकें है, जबकि 67 एक्टिव मरीज है। इन मरीजों को परदहां कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बीएचयू से 310 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें नगर के मुंशीपुरा निवासी एक परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें से दो महिलाएं इसी मोहल्ले की शामिल है। वहीं दो मामले बड़ी कम्हरिया नवापुरा के है। वहीं भट्कुआ पट्टी में एक युवक जबकि मदनपुरा में एक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा नगर के ही कतुआपूरा में एक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा रतनपुरा में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
वहीं रतनपुरा ब्लाक के मेवड़ी निवासी महिला और नगर के दो मरीजों की रिपोर्ट दूसरे जिलों से भेजी गई है। एक का पुरुष मरीज का इलाज बीएचयू तथा दूसरे का लखनऊ में चल रहा है। जिले में एक साथ 14 ऊमरीज मिलने से मरीजों की संख्या 153 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 67 हो गई है। सीएमओ की मानें तो जिले में अबतक कुल 6947 लोगों का सैपल लिया गया। इसमें से 6022 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 5878 की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि कुल 153 संक्रमित मरीज मिले है। तीन की मौत और 83 के ठीक होने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 67 है।