फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Forecast Heavy Rain Alert For Next two days In Up

UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट

Fri, 20 Jun 2025 07:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 07:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट भी दिया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में पांच से छह अगस्त के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। 
 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Heavy Rain Alert For Next two days In Up
यूपी में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो दिन से बारिश के कारण सुहाना रहा मौसम बृहस्पतिवार की अल सुबह से ही बेहतर रहा। बृहस्पतिवार की रात से ही बारिश शुरू हो गई जो सुबह तक रुक रुक कर होती रही। दोपहर से शाम तक बादल और सूरज लुकाछिपी करते रहे। इसकी वजह से उमस से लोग परेशान हो गए। शाम 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। शाम 7 बजे के बाद बारिश तेज हो गई, जो रात में भी बनी रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई मीटर हवा में उछला साइकिल सवार, ऐसे हुई मौत...देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन



 

इसकी वजह से बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें -  UP: प्रेमी के साथ रहने की ऐसी जिद....पत्नी और सास-ससुर ने मिलकर पति का किया ऐसा हश्र, कांप जाएगी रूह


 
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है । इस दौरान दक्षिण से मानसून भी दस्तक दे सकता है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 22 जून तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: बाइक को एक किमी घसीटता ले गया ट्रक, युवक चीखता रहा...हेलमेट ने बचाई जान


 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 34.5
न्यूनतम तापमान- 25.8
सूर्योदय- 5:37
सूर्यास्त- 7:02
एक्यूआई- 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed