{"_id":"6854d6074e20b316b30a82df","slug":"ambedkar-bridge-could-not-be-started-even-after-a-month-tourists-are-facing-traffic-jam-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका आंबेडकर पुल, जाम झेल रहे पर्यटक, वाहनों की लग रही कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका आंबेडकर पुल, जाम झेल रहे पर्यटक, वाहनों की लग रही कतारें
Fri, 20 Jun 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:01 AM IST
सार
राज्य सेतु निगम ने 15 जून तक क्षतिग्रस्त आंबेडकर पुल की मरम्मत का दावा किया था, लेकिन ये अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
आंबेडकर पुल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जरा सी आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ आंबेडकर पुल एक महीने बाद भी बंद है। चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका। ताजमहल व आगरा किला घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को जीवनी मंडी से वाटरवर्क्स तक जाम झेलना पड़ रहा है। एमजी रोड पर भी मेट्रो बेरीकेडिंग से यातायात प्रभावित है।
विज्ञापन
राज्य सेतु निगम ने 15 जून तक क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का दावा किया था, लेकिन 30 दिन बाद भी नतीजा शून्य रहा। 22 मई को आई आंधी में भारी जालियों के कारण पुल का फुटपाथ टूट गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निरीक्षण के बाद पुल की मरम्मत और आवागमन बंद करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने पड़ताल की, तो क्षतिग्रस्त पुल पर मरम्मत कार्य बंद मिला। नगर निगम की जिन जालियों के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ, उन्हें अब तक नहीं हटाया गया। उधर, फुटपाथ पर स्लैब भी नहीं पड़े। रेलवे माल गोदाम और भैरों नाला सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) दोनों तरफ से पुल पर जाने का रास्ता बंद है।
कंक्रीट के भारी-भरकम डिवाइडर रख इन रास्तों को बंद किया गया है। उधर, पुल से आवागमन बंद होने के कारण एक तरफ पर्यटक तो दूसरी तरफ शहरवासियों को गंतव्य तक जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। राज्य सेतु निगम अधिकारियों के लचर रवैये की लोग शिकायत कर रहे हैं। इस संबंध में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि सेतु निगम अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।