फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water filled upto knees on the path, Parikrama banned from today

Mathura News: मार्ग में घुटनों तक भरा पानी, आज से परिक्रमा पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water filled upto knees on the path, Parikrama banned from today
मथुरा। वृंदावन में जगन्नाथ घाट पर यमुना का पानी आने के बाद घरों को खाली करके जाते लोग।  - फोटो : mathura
वृंदावन। यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर वृंदावनवासियों और श्रद्धालुओं के लिए खतरे का संकेत बनता जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का प्रवाह विकराल रूप ले चुका है। इसका सीधा असर वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा पर पड़ा है, जहां घुटनों तक पानी भर चुका है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए प्रशासन ने आज एकादशी से होने वाली परिक्रमा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

यमुना इन दिनों अपने विकराल रूप में है। उसका रौद्र रुप देखकर जहां एक ओर क्षेत्रीय लोग परेशान हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन पूरी सतकर्ता बरते हुए है। वृंदावन में यमुना का पानी अब तक निचली कॉलोनियों में उफन रहा था, लेकिन अब दर्जनभर कॉलोनियों तक पहुंच गया है। परिक्रमा मार्ग में भी घुटनों तक पानी भर गया है। कालीदह की ओर से बिहारीजी और केसी घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क जलमग्न हो रही है। प्रशासन ने हालातों को देखते हुए एकादशी के दिन लगने वाली परिक्रमा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं यहां के अलावा यहां से सटी कॉलोनियों में घरों में पानी भर गया है। यमुना का पानी धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर चुका है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन


लाेगों ने खाली किए मकान
यमुना के पानी को देखते हुए लोगों ने अपने मकानों को खाली कर दिया है। लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले गए हैं। निगम की ओर से कई अस्थायी ठिकाने बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव का संचालन बंद किया
प्रशासनिक अधिकारियों ने यमुना में नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में नाव चलाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वृंदावन के केसी घाट पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिवन जैन और सीओ सदर संदीप सिंह ने नाविकों से बातचीत कर नावों के संचालन को बंद कर दिया गया। वहीं घाटों को पहले ही श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जा चुका है।



बिजली विभाग ने भी सप्लाई की बंद
विद्युत विभाग ने निचले इलाके और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई बंद कर दी है। एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि पूरे वृंदावन में कई जगहों पर बिजली की सप्लाई पानी के कारण बाधित है। जिसमें कालीदह मार्ग, श्याम नगर, मोहिनी नगर, चीर घाट, गोविंद घाट का ट्यूबवैल, केशव नगर , ब्रहमऋषि वाटिका आदि जगहों पर सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed